क्वांटम कंप्यूटर क्या है, क्वांटम कंप्यूटर के लाभ और कैसे क्वांटम कंप्यूटर काम करता है?

दोस्तों, क्या आप क्वांटम कंप्यूटर के बारे में जानते हैं। अगर आप कंप्यूटर विज्ञान में रूचि रखते है। तो जरूर अपने "Quantum Computer" शब्द सुना होगा। यह कंप्यूटर का प्रकार है, जो किसी सामान्य कंप्यूटर से बहुत अधिक शक्तिशाली व विकसित कार्य प्रणाली पर कार्य करता है। इसे भविष्य का कंप्यूटर भी कहा जाता है।

आज टेक्नोलॉजी का तेजी से विस्तार हुआ है और हम सभी लोगो इसका प्रयोग करते है। प्रन्तु आधुनिक विज्ञान में ऐसी अनेकों समस्याएं है। जिन्हें क्लासिक या नॉर्मल कंप्यूटर द्वारा हल नहीं किया जा सकता। जिसके लिए क्वांटम कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। इस लेख में आप जानेंगे कि क्वांटम कंप्यूटर क्या है? (Quantum Computer in Hindi)

इस लेख में आपको क्वांटम कंप्यूटर से जुड़ी अनेकों जानकारियां मिल जाएगी जैसे - क्वांटम कंप्यूटर क्या है, यह कैसे काम करता है?, इसकी विशेषताएं, उपयोग, भविष्य क्या है और क्वांटम कंप्यूटर के लाभ क्या है? इत्यादि।क्वांटम कंप्यूटर क्या है, (Quantum Computer In Hindi), क्वांटम कंप्यूटर की क्या विशेषताएं हैं?, (Characteristics of Quantum Computer), क्वांटम कंप्यूटर कैसे काम करता है?, (How Quantum Computer Works?), "सुपर कंप्यूटर" और "क्वांटम कम्प्यूटर" में क्या अंतर होता है?, क्वांटम कंप्यूटर के उपयोग क्या हैं?, (Uses of Quantum Computer), क्वांटम कंप्यूटर के लाभ क्या है?, (Advantages of Quantum Computer)

क्वांटम कंप्यूटर क्या है | Quantum Computer in Hindi

क्वांटम कंप्यूटर भौतिक विज्ञान के क्वांटम सिद्धांत पर कार्य करने वाले कंप्यूटर होता है। जो क्वांटम सिद्धांतों की सहायता से सिस्टम को अत्यधिक तेज कार्य गति प्रदान करते है। आज के आधुनिक सुपरकंप्यूटर भी क्वांटम कंप्यूटर के सामने बहुत धीमा होता है। जिन कार्यो को सुपरकंप्यूटर हफ्तों में पूरा करता है। उन्हें क्वांटम कंप्यूटर कुछ सेकण्ड्स में समाप्त कर देता है।

क्लासिकल कंप्यूटर डाटा को स्टोर व एक्सेस करने के लिए बाइनरी डिजिट या Bit का प्रयोग करते है। जो एक समय में केवल दो मूल्य 0 या 1 को दिखा सकता है। परन्तु क्वांटम कंप्यूटर में डेटा को स्टोर व एक्सेस करने के लिए क्वांटम बिट या Qubit का प्रयोग किया जाता है। जो एक समय में 0 और 1 को एक साथ भी दिखा सकता है।

इन कंप्यूटर द्वारा एक समय में दो से अधिक मूल्य देने के कारण यह क्लासिकल कंप्यूटर की तुलना में अधिक तेज कार्य क्षमता प्रदान करता है। क्वांटम कंप्यूटर में प्रयोग होने वाले Qubit प्राकृतिक अवस्था में उपलब्द होते है। इन क्वांटम बिट को सही गुण में कार्य करने के लिए सिस्टम को शून्य डिग्री से कम तापमान पर रखा जाता है।

इन कंप्यूटर में अधिक संख्या में Qubit उपलब्द होने पर सिस्टम को ज्यादा तेज गति प्रदान होती है। इसलिए IBM द्वारा भविष्य में 1000 Qubit वाला क्वांटम कंप्यूटर बनाने की योजना की जा रही है।

रोज के व्यक्तिगत कार्यो को करने के लिए क्लासिकल कंप्यूटर बहुत अच्छे हैं। परंतु अनेकों जटिल वैज्ञानिक, रसायनिक गणनाओं को करना के लिए नॉर्मल कंप्यूटर का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इन जटिल गणनाओं को करने के लिए क्वांटम कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। जो कुछ सेकंडो में इन्हे हलकर देते हैं।

क्वांटम कंप्यूटर की क्या विशेषताएं हैं? | Characteristics of Quantum Computer

इस कंप्यूटर की कुछ निम्नलिखित विशेषताएं हैं : -

  • क्वांटम कंप्यूटर विज्ञान के क्वांटम सिद्धांत पर कार्य करता है।
  • ये कंप्यूटर किसी सुपरकंप्यूटर की तुलना में हजारों गुना तेज होते है।
  • इन कंप्यूटर में क्वांटम बिट या Qubit का प्रयोग किया जाता है। जो एक साथ 0 और 1 वैल्यू को दिखा सकता है।
  • इस कंप्यूटर को कार्य करने के लिए शून्य डिग्री से काम तापमान पर रखा जाता है। जिसे क्वांटम बिट अपना कार्य गुण नहीं खोते है।
  • प्रत्येक क्वांटम बिट एक एटम या परमणु को दर्शाता है। जिसमे प्रस्तुत एलोक्ट्रोने और प्रोटोन की सहायता से डाटा को समझा जाता है।

अबतक आप जान गए होंगे की क्वांटम कंप्यूटर क्या है | Quantum Computer in Hindi तो चलिए जानते है की यह कैसे काम करता है?

क्वांटम कंप्यूटर कैसे काम करता है? | How Quantum Computer Works?

क्वांटम कंप्यूटर कार्य करने के लिए क्वांटम सिद्धांतों का प्रयोग करते हैं। जो इन्हें अन्य सभी कंप्यूटर से तेज व कार्य सक्षम बनाते हैं। यह कंप्यूटर अपनी क्षमता के अनुसार काफ़ी छोटे आकार के होते है। जो आज के समय रेफ्रीजिरेटर के साइज के होते हैं।

नॉर्मल कंप्यूटर कार्य करने के लिए बायनरी डिजिट का प्रयोग करते है। जो दो डेटा वैल्यू ON, OFF या 0,1 को दर्शाता है। वही क्वांटम कंप्यूटर कार्य करने के लिए Qubit का प्रयोग करता है। जो दो डेटा वैल्यू 0, 1 को एक साथ व अलग अलग भी दिखा सकता है। इस प्रकार ये एक समय में दो से अधिक वैल्यू को दिखा पाता है।

यह कंप्यूटर अधिक डेटा वैल्यू दिखा पाता है। इस कारण यह नॉर्मल कंप्यूटर के अपेक्षा ज्यादा कार्यशील होते है। इन कंप्यूटर में Qubit वास्त्विक रूप में उपस्तित होते है। जो इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन की सहायता से डाटा को एक्सेस कर पाते है। Qubit द्वारा डेटा को समझने के लिए सुपरपोजिशन और इंटेंगलेमेंट विधि का प्रयोग किया जाता है।

इन कंप्यूटर में क्वांटम बिट के इस गुण को जारी रखने के लिए इन्हे शून्य डग्री से काम तापमान पर ठंडा रखा जाता है। इस कार्य को करने में बहुत अधिक कीमत लगती है और यह इस कंप्यूटर का मूल्य बढ़ा देता है।

आज दुनिया की अनेकों बड़ी-बड़ी कंपनियां क्वांटम कंप्यूटर के निर्माण में लगी हुई है। इन कंपनियों में गूगल, IBM, माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल शामिल है।

सुपर कंप्यूटर और क्वांटम कम्प्यूटर में क्या अंतर होता है?

इन दोनों कंप्यूटर में निम्नलिखित अंतर है -

सुपर कंप्यूटर

  1. यह कंप्यूटर बाइनरी डिजिट या बिट की सहायता से कार्य करते है। जो केवल दो वैल्यू 0 या 1 को दिखा सकते है।
  2. इन कंप्यूटर की गणित गणना क्वांटम कंप्यूटर की अपेक्षा काफी धीमी होती है और इसमें अनेको प्रोसेसरमेमोरी का प्रयोग किया जाता है।
  3. सुपर कंप्यूटर अधिक संवेदनशील नहीं होते है। यह अधिकतर इलेक्ट्रिकल या मेकेनिकल समस्याओ के कारण खराब हो जाते है।
  4. क्वांटम कंप्यूटर की तुलना में, यह सस्ते व प्रयोग में सरल होते है।
  5. सुपर कंप्यूटर एक अच्छे कूलिंग सिस्टम पर सरलता से कार्य कर लेते है।
  6. यह कंप्यूटर बहुत अधिक मात्रा में बिजली का प्रयोग करते है।

क्वांटम कंप्यूटर

  1. इन कंप्यूटर में क्वांटम बिट या Qubit का प्रयोग किया जाता है। जो एक समय में 0 और 1 दोनों वैल्यू को एक साथ दिखा सकता है।
  2. इस कंप्यूटर की गणित गणना सुपर कंप्यूटर की अपेक्षा बहुत तेज होती है और यह क्वांटम सिद्धांतो के आधार पर कार्य करता है।
  3. क्वांटम कंप्यूटर बहुत संवेदनशील होते है। क्वांटम अवस्था में हुए नाजुक हलचल व तापमान बदलाव के कारण सिस्टम खराब हो सकता है।
  4. सुपर कंप्यूटर की तुलना में यह कंप्यूटर काफी महंगे व प्रयोग में कठिन होते है।
  5. क्वांटम कंप्यूटर को कार्य संतुलित रखने के लिए शून्य डिग्री से कम तापमान पर ठंडा रखा जाता है।
  6. सुपर कंप्यूटर की अपेक्षा यह कम बिजली का प्रयोग करते है।

क्वांटम कंप्यूटर के उपयोग क्या हैं? (Uses of Quantum Computer)

क्वांटम कंप्यूटर को भविष्य का कंप्यूटर कहा जाता है। यह कंप्यूटर आज के सुपर कंप्यूटर से हजारो गुणा तेज गणनाएं कर सकता है। इसके प्रयोग से अनेको जटिल कार्यो को बहुत सरलता से पूरा किया जा सकता है। वर्तमान समय में यह कंप्यूटर पूर्ण रूप से विकसित नहीं हुआ है और भविष्य में इनका प्रयोग निम्नलिखित कार्यो के लिए किया जाएगा।

  • इस कंप्यूटर के प्रयोग से भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धि) का विकास किया जाएगा।
  • दवा उद्योगों में इनके प्रयोग से कठिन रासायनिक गणनाओ को किया जाएगा। जिसे दवाई उद्योगों का विकास होगा।
  • इसकी सहायता से भविष्य में यातायात अनुकूलन प्रणालियो का प्रयोग किया जाएगा। जिसे यातायात को सहायता प्रदान होगी।
  • इनका इस्तमाल इंटरनेट पर हो रहे साइबर हमलों से बचने के लिए साइबर सुरक्षा में किया जाएगा।

क्वांटम कंप्यूटर के लाभ क्या है? (Advantages of Quantum Computer)

क्वांटम कंप्यूटर के लाभ निम्नलिखित होते है : -

  • क्वांटम कंप्यूटर एक तेज व कार्यशील कंप्यूटर होता है।
  • इस कंप्यूटर द्वारा एक समय में ज्यादा डेटा को समझा व गणना किया जा सकता है।
  • इसमें प्रयोग किया जाने वाला Qubit एक साथ 0 और 1 वैल्यू को दर्शा सकता है।
  • इस कंप्यूटर में अधिक Qubit के प्रयोग से सिस्टम की कार्य गति बढ़ जाती है।

क्वांटम कंप्यूटर सम्बंदित प्रश्न (FAQ About Quantum Computer)


प्रश्न 1 - कितने देशों के पास क्वांटम कंप्यूटर है?

आज दुनिया के अनेको देश क्वांटम कंप्यूटर निर्माण में लगे है। ये कंप्यूटर अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हुए है। भविष्य में जल्दी हमे यहाँ कंप्यूटर देखने को मिलेंगे। अमेरिका और चीन जैसे देशो इस कंप्यूटर की सफलतापूर्वक जाँच कर चुके है।

क्वांटम कंप्यूटर के निर्माण करने वाले देशो की सूचि में अमेरिका, जापान, चीन, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, रूस इत्यादि नाम शामिल है।

प्रश्न 2 - कौन सी कंपनी क्वांटम कंप्यूटर में आगे है?

क्वांटम कंप्यूटर के निर्माण में आज अनेको देश लगे हुए है। इन देशो की बहुत सी बड़ी बड़ी कंपनी इन कंप्यूटर के निर्माण में कार्य कर रही है। जैसे - 1Qbit, QC Ware, IBM, Google, Microsoft, Intel, Honeywell इत्यादि। अमेरिका की कंपनी IBM और Google क्वांटम कंप्यूटर के निर्माण सफर में आगे है।

प्रश्न 3 - क्या भारत में भी क्वांटम कंप्यूटर बनाने का प्रयास हो रहा है?

हाँ, भारत द्वारा क्वांटम कंप्यूटर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह कंप्यूटर भारत के विकास व सुरक्षा में बहुत अच्छी भूमिका निभाएगा। साल 2020 में भारत के वित्त मंत्री "निर्मला सीतारमण" द्वारा क्वांटम कंप्यूटर निर्माण का बजट प्रदान किए गया।

आज अपने क्या सीखा

इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे की क्वांटम कंप्यूटर क्या है | Quantum Computer in Hindi और ऐसी अनेको क्वांटम कंप्यूटर से जुडी जानकारियाँ अपने इस लेख में जरूर जानी होगी।

हम आशा करते है की आपको Quantum Computer in Hindi और क्वांटम कंप्यूटर के लाभ वाला ये आर्टिकल अच्छा लागा होगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो अपना सुझाव व मत हमे कमेंट के माद्यम से अवश्य दे। ऐसी ही अन्य जानकारी पाने के लिए आप हमारी साइट के अन्य लेख जरूर पढ़े।

Post a Comment

0 Comments